फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कृषक गोष्ठी में बैठने की जगह तक नहीं दी, किसान बोले-कंबल देने के लिए बुलाया गया

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन कंपनी बाग में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए दो लाख का बजट भी मिला, लेकिन जहां किसानों को कंबल दिलाए जाने का लालच देकर बुलाया गया। वहां मंच के सामने जमीन पर बैठकर करीब 10 महिलाएं कार्यक्रम सुनती दिखीं। कैमरों की नजर में आते ही जिम्मेदार सतर्क हुए और उन महिलाओं को वहां से उठाकर पंडाल में पड़ी कुर्सियाें पर बैठाया गया। पूछने पर एक महिला ने कहा कि बैठने की कोई जगह न मिलने पर वह लोग जमीन पर ही बैठ गईं। अमिरता निवासी किसान छेद्दूलाल ने बताया कि उन्हें खाने के साथ कंबल दिलाए जाने की बात कहकर लाया गया है। उसे जानकारी नहीं है कि क्या कार्यक्रम हो रहा है। ब्रम्हा का डेरा निवासी किसान जौंहरिया ने बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। डेढ़ बीघा में वह सब्जी की पैदावार करता है। उधर, कार्यक्रम का आयोजन डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने शुभारंभ किया। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अधिक मात्रा में क्षेत्रीय उत्पादों मुसम्मी, नींबू आदि की मार्केटिंग की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें