फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: युवक ने पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर दी जान

कुरारा थाना क्षेत्र की बेरी चौकी के ककरऊ गांव निवासी दीपू सिंह (32) की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका उपचार उरई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम भी उरई मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उसने कुछ लोगों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। वीडियो में उसने पुलिस से मदद नहीं मिलने की बात भी कही है। घटना के बाद वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कुरारा थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि युवक के जहर खाने की सूचना मिली है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचती रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें