फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आशा बहू को महिला ने पीटा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

शहर के मोहल्ला रमेड़ी तरौस निवासी ज्योति आशा बहू ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह हमीरपुर नगर में तैनात है। मंगलवार को वह ब्रजराज हॉस्पिटल में भर्ती ललिता के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए गई थी। आरोप है कि हॉस्पिटल से बाहर निकलने के दौरान वहां पर पहले से मौजूद दूसरी आशा बहू नसरीन से आपसी वाद-विवाद हो गया। ज्योति का आरोप है कि नसरीन ने उसे गालियां दी और जब मना किया तो पीट दिया। सूचना पर महिला उप निरीक्षक रश्मि पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें