हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में महाकुंभ से लौट रही मिनी ट्रैवल्स बस करीब सुबह छह बजे सड़क किनारे खड़े बालू से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसमें सवार महिला सेत दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस व यूपीडा के कर्मचारियों ने सीएचसी राठ में भर्ती कराया। यहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, उरई रेफर कर दिया।