हमीरपुर जिले में रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बैक करते दो बसों बीच में फंसकर ठिलिया दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक-परिचालक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर किया गया है। शहर स्थित बस अड्डे में बसों के सामने ही दुकानदार ठेली लगाते हैं, इसी चलते घटना हुई है।