फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई, जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें…अधिकारियों को दिए निस्तारण के आदेश

हमीरपुर जिले में शुक्रवार को भी प्रतिदिन की तरह जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना। इस दौरान सुमेरपुर विकासखंड के स्वासाखुर्द निवासी शिकायतकर्ता लखनलाल जनसुनवाई में आए और उन्होंने बताया कि उनका आधार कार्ड काफी समय से अपडेट नहीं हो रहा है, जिससे उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा। उन्हें अपने बच्चे प्रांजल का इलाज कराना है, जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों की टीम लगाकर एक घंटे के अंदर उक्त शिकायतकर्ता का आधार कार्ड को अपडेट कराया। तत्पश्चात मौके पर ही उन्होंने आयुष्मान /गोल्डन कार्ड बनाकर उसे एक्टिवेट कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें