हमीरपुर में जिला कारागार में हत्या, गैंगस्टर व अपहरण के मामले में निरुद्ध बंदी ने कारागार की पाकशाला में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। कारागार प्रशासन उसे फंदे से उतार जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है। वहीं आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहा है।