फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में जीएसटी विभाग की कार्रवाई, गुटखा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर मारा छापा, 10 से अधिक अफसर जांच में जुटे

हमीरपुर जिले में वस्तु एवं सेवाकर, जीएसटी की कानपुर टीम ने जनपद में एक गुटखा कारोबारी के यहां छापा मारा है। जीएसटी की टीम भोर में ही पहुंच गई है, जिसके बाद लगातार जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के गुटखा कारोबारी पप्पू झिन्ना के यहां वस्तु एवं सेवाकर टीम ने छापा मारा है। टीम ने सुबह से अंजली ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में छापेमारी की है। पहले भी आवास से करोड़ों का गुटखा पकड़ा गया था। तमाम अवैध कामों में पप्पू झिन्ना जेल जा चुका है। आवास के बाहर कानपुर के नंबर की गाड़ियां मौजूद हैं। टीम में दस से ज्यादा अधिकारी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें