हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में शुक्रवार सुबह गेंहू के खेत में सिंचाई करते समय हाईटेंशन लाइन का तार किसान के ऊपर गिर गया। इससे किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुचीं। विधायक ने भी परिजनों से मुलाकात की है।