जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कान्हा गोशाला से गुड़ बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने गो पूजन कर गायों को गुड़ व चना खिलाया। उनकी प्रेरणा से गुड बैंक में अब तक दस क्विंटल से अधिक गुड़ इकट्ठा किया जा चुका है। इसमें दो क्विंटल कान्हा गोशाला को दान किया। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक गुड़ इकट्ठा कर सभी गोशालाओं में संरक्षित शत प्रतिशत गायों को खिलाया जाए। इसके लिए सरकारी अधिकारी,कर्मचारी व आम नागरिक अधिक से अधिक गुड़ दान करें। उन्होंने कहा कि गुड़ बैंक के अंतर्गत लोग किसी भी गोशाला में गुड़ दान कर सकेंगे।