हमीरपुर जिले में अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार किया है। इसको लेकर उन्होंने पोस्टर लगाकर रास्ते भी बंद कर दिए हैं। अधिवक्ता वादकारियों को अंदर जाने से रोक रहे हैं, जिससे गहमागहमी का माहौल है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व प्रोग्रेसिव एंड प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 19वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने में शामिल हुए बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ने परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी की कार्यशैली को गलत बताते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। परिवार न्यायालय की पीठासीन पर गलत कार्यशैली का आरोप लगा अधिवक्ता बीते 20 फरवरी से हड़ताल पर हैं।