मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रामना गांव के पास गुरुवार सुबह खेतों के किनारे एक महिला का नग्नावस्था में शव मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ ने जांच की है। पुलिस को महिला के सिर में चोट के निशान और शरीर को घसीटे जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि से इनकार करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चलेगा।