हमीरपुर जिले में कृषि उपज के अनुमान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को कुछेछा स्थित रामकेश के खेत में गेहूं की फसल की कटाई की । इस दौरान एक हेक्टेयर में 33 क्विंटल गेहूं की पैदावार आंकी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से गेहूं की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है। इसकी रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी।