कस्बा निवासी एक किसान जब मूंगफली बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गया तो केंद्र में बताया गया कि उसके नाम तो करीब पांच लाख रुपये की मूंगफली खरीद की जा चुकी है। कस्बा निवासी किसान हरिश्चंद्र ने बताया कि बीते दिनों मंडी में मूंगफली बेचने के लिए जितेंद्र कुमार गुप्ता के केंद्र में पंजीकरण कराने के लिए गया था। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उसके मूंगफली की खरीद तो हो चुकी है। 4,68,628 रुपये की खरीद की गई है। उसने कहा कि उसके खाते में तो रुपये ही नहीं आए और न ही उसने मूंगफली बेची है। कमीशनखोरी के चलते दलालों अथवा व्यापारियों का खाता नंबर लगाकर माल खरीद कर ली जाती है। कागज किसी और के लगा दिए जाते हैं। एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। जांच कराई जाएगी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।