फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंट तामील कराने गई पुलिस से उलझे परिजन और आरोपी भाग निकला

हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में बुधवार को वारंट तामील कराने गई पुलिस व आरोपी के परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जमानती वारंट का अनुपालन कराने बिहरका गांव गए थे। आरोपी सुखरू पुत्र सुखदेव अपने दरवाजे पर बैठा मिला। पुलिस टीम उसे न्यायालय का आदेश व जमानती वारंट के संबंध में अवगत करा रही थी। तभी उसके परिजन व गांव के कल्लू पुत्र सुखवीर, मिथिला पत्नी कल्लू सिंह, लवली पुत्री कल्लू सिंह, सुधीर पुत्र बलवीर सिंह तथा लल्लन सिंह उर्फ लाल सिंह पुत्र पुत्तन सिंह मौके पर पहुंचकर वाद-विवाद करने लगे। परिजन पुलिस से उलझ गए तभी मौका पाकर आरोपी भाग निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा विरोध करने से न्यायालय के आदेश व जमानती वारंट का निष्पादन नहीं हो सका। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में ग्रामीण पुलिस पर आरोप लगाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें