फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विद्युत बोर्ड कमचारी संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर बड़सर में किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को बड़सर में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार इंजीनियर तथा ड्राइवर के पदों को समाप्त किए जाने पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों के साथ पेंशनरों ने भी संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। प्रदर्शन में 200 से अधिक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान नंदलाल ने सभी कर्मचारियों की ओर से संयुक्त रूप से सरकार से मांग की है कि जो पद समाप्त किए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय लेकर कर्मचारियों का शौषण कर रही है। कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की सिफारिशों से जिन पदों को समाप्त किया गया हैं, मुख्यमंत्री उस पर पुनः विचार कर उन पदों को बहाल कर देना चाहिए। इस मोके पर बिजली बोर्ड कमचारी यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल चौधरी, आउटसोर्स अध्यक्ष आशीष कुमार सहित प्रधान कैलाश कुमार और समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें