उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर में शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अन्य संबंधित विभागों तथा जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि नशे के जाल में फंसे लोगों के उपचार और पुनर्वास के लिए जिला में एक आधुनिक डी-एडिक्शन सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव है।जिला कुल्लू में पुरुषों और महिलाओं के लिए इस तरह के अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में नशे के आदी लोगों के उपचार की सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं।