मुख्यालय स्थित साईं कृपा गेस्ट हाउस में बसपा सुप्रीमो मायावती का 69 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी चित्रकूटधाम मुकेश अहिरवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि रामफूल निषाद ने जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन निशात नबी ने किया। इस मौके पर रामबाबू वर्मा,बिहारी लाल वर्मा, बच्चा ज्ञानी, फरीद अहमद, भानु प्रताप वर्मा, विजय गौतम, गिरजाशंकर निषाद, भूपेंद्र कुशवाहा, प्रागीलाल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।