मासूम को बहला फुसलाकर उसके कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे गोहांड सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बीती शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी गांव के एक स्कूल के पास खेतों में फसल कटाई कर रही थी। आठ वर्षीय उसकी मासूम बेटी मां से कुछ दूर पर खेल रही थी। इसी दौरान बिहार प्रांत के जनपद किशनगंज निवासी आरोपी अंसार आलम (30) स्कूल के पास खेल रही मासूम के पास पहुंचा और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो पास ही पर खेतों में काम करी उसकी मां दौड़कर आई। तभी आरोपी मौके से भाग निकला। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी थी।