हमीरपुर में एक युवती की दिनदहाड़े हत्या की वरादात सामने आई है। युवती दोपहर के वक्त शौच के लिए खेत में गई थी लेकिन जब बहुत देर तक वापस नहीं लौटी तो घरवालों को उसकी चिंता सताने लगी। इसके बाद मां अपनी बेटी को खोजते हुए खेत में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस हत्या से पहले युवती के साथ रेप की भी आशंका जता रही है।