हमीरपुर में पुलिस ने जुगुलकिशोर नाम के एक युवक को जमीन के चक्कर में अपने ताऊ, ताई, चचेरी बहन, चचेरी भांजी समेत पांच लोगों के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मृतकों का मकान और जमीन हड़पने के लिए उनकी मौत का पूरा खेल रचा था। आरोपी ने 10 मई की रात में इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात से पहले भी आरोपी दो बार अपने ताऊ के परिवार को मारने की कोशिश कर चुका था।