यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विमान सेवा के लिहाज से गोरखपुर एयरपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है। जल्द ही इसका विस्तार किया जायेगा। वहीं, जयंत सिन्हा ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई और काठमांडू के लिए उड़ान शुरू की जाएगी।