फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:यूपी के मंत्री राजभर बोले- कैंसर जैसे हैं छांगुर बाबा जैसे लोग, उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी

ishwar ashish Updated Wed, 16 Jul 2025 04:41 PM IST

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद आनंद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने छांगुर बाबा प्रकरण पर बुधवार को कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। कहा कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि छांगुर की मंशा पूरी नहीं होगी। मंत्री ने सवाल उठाया कि छांगुर ने किस सरकार के समय में डेरा बनाया और कारोबार फैलाया। वर्तमान सरकार को जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने छांगुर बाबा की तुलना कैंसर से करते हुए कहा कि जैसे कैंसर का पता चौथे चरण में चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उन्होंने कहा कि छांगुर बाबा जैसे लोग देश के लिए कैंसर की तरह हैं। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पाठशाला बंद करके मधुशाला खोल रहे हैं पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गरीबों और गांव में एक भनक फैली कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है। इस माहौल होने से सरकारी स्कूल से बच्चों को निकाल कर प्राइवेट में ले जाने लगे अब बच्चों की संख्या कम हो गई। अध्यापक कहीं 6 और बच्चे हैं 20 तो अब इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए एक विद्यालय न्याय पंचायत पर चला करके वहां समायोजित करने की तैयारी हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें