फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:माझा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव का इस्तेमाल कर रहे ग्रामीण

गोंडा जिले के नवाबगंज के माझा क्षेत्र के आधा दर्जन गावों में बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है। मजरों में पानी घुसने के साथ ही रास्ते पानी से घिर गए हैं जिसके चलते लोगों के आवागमन के साथ ही अन्य जरूरी काम बाधित हो गए हैं। साकीपुर गांव के मजरे अट्ठाईसा में पूर्वी तरफ से पानी घुस गया है। रास्ते जलमग्न होने से लोग पानी में घुसकर आ जा रहे हैं। वहीं पशुओं के चारे के लिए नदी पार कर लोगों को जाना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर बलराम यादव नाव से पत्नी व बेटी के साथ हरा चारा लेकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी सरकारी नाव नहीं मिली है। अपनी निजी नाव से ही चारा ला रहे हैं। साहब शरण ने बताया रास्ते जलमग्न होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। मजरे के जुग्गीलाल बढ़ई से अपनी जर्जर नाव सही कराते दिखे। उनका कहना रहा कि अभी तक सरकारी नाव नहीं मिली है। पानी से होकर खेत से चारा लाने के लिए टूटी नाव बनवा रहे हैं। ढेमवा मार्ग से अट्ठाईसा को जाने वाले दक्षिणी मार्ग पर दो स्थानों से पानी तेजी से इस पर आ रहा है। विक्रम यादव, कृपा, केशराम, धीरज, जलाधी, ज्ञानचंद, राम उजागिर आदि के घर चारों ओर पानी भर गया है। वहीं, करनैलगंज में भी बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। अधिकारियों ने भ्रमण करके बाढ़ से बचाव को लेकर किए जा रहे इंतजाम का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें