फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पर्यटन मंत्री ने की मंडलीय समीक्षा, निर्माण कार्यों की समीक्षा की

गोंडा। महाराजा सुहेलदेव सभागार, देवीपाटन मंडल गोंडा में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की। उन्होंने मंडल में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों और जनसमस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागवार कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों से स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें