फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, अंबेडकर चौराहे से गांधी पार्क तक निकली भव्य पदयात्रा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अंबेडकर चौराहे से गांधी पार्क तक निकली इस पदयात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आमजन और स्कूली बच्चे पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ जिले के सभी विधायक, मुख्य विकास अधिकारी ल, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समापन गांधी पार्क में राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें