फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षामित्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: 10 से 18 हजार हुआ मानदेय, सम्मान समारोह में खुशी की लहर

शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से उनका मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। बढ़े हुए मानदेय के लागू होने के बाद जिला पंचायत सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें आभासी चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन के प्रसारण के साथ हुई। इसके बाद एक मई से लागू हुए बढ़े मानदेय के तहत शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से आभासी चेक सौंपे गए। इस मौके पर मौजूद शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समारोह में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, डीडीओ सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे और बेहतर ढंग से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें