सावन माह शुरू होने के साथ ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया। मान्यता है कि पृथ्वीनाथ मंदिर की स्थापना महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने की थी। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर पर भी सुबह से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।