रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज के समीप लाइन नंबर-7 पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी की बोगी का पहिया पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बोगी को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रभावित ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए रेलवे अधिकारियों ने आवश्यक तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ और अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।