फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सटरिंग लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया मिस्त्री, झुलसकर मौत

गोंडा देहात कोतवाली के उकरा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसे में सटरिंग मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर छत की ढलाई के लिए सटरिंग लगाते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में श्रमिक के परिजनों व काम कराने वालों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने विवाद को शांत कराया। इटियाथोक के बेलवा बहुता के लोहरानपुरवा निवासी 35 वर्षीय इंद्रदेव बृहस्पतिवार को उकरा गांव में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर सटरिंग लगा रहा था। इसी दौरान उसका लोहे का सटरिंग सामान अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया। तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई कर्ता राम सोनकर ने बताया कि इंद्रदेव पिछले करीब पांच वर्षों से सटरिंग का काम कर रहा था और ठेकेदार के अधीन काम करता था। बीते चार दिनों से वह उकरा गांव में दूसरी मंजिल पर सटरिंग लगा रहा था। हादसा अचानक हुआ और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें