फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरयू घाट पर पहुंचे कांवड़िये, स्नान के बाद किया पूजन

गोंडा। कजरी तीज पर शहर के दुखहरण नाथ मंदिर व खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था करनैलगंज के सरयू घाट पर पहुंचना शुरू हो गया है। यहां पर स्नान के बाद कांवड़ियों ने सरयू मां का पूजन किया। इसके बाद बोलबम के जयघोष के साथ कांवड़िया रवाना हो गए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिले को दो जोन व 19 सेक्टर में बांटा गया है। गोंडा के अतिरिक्त बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों के पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें