खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सफाई दी गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की टोली लगा दी गई है। जो की मंदिर परिसर व आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखेगी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी नाथ मंदिर परिसर में कई नल लगे हुए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते लगातार खराब हो रहे थे। नल दुरुस्त रहे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी लगा दिया गया है।