फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम के कार्यक्रम में 13.95 लाख रुपये के घोटाले की जांच शुरू, पार्वती अरगा पक्षी विहार में दो फरवरी को हुआ था कार्यक्रम

गोंडा जिले के वजीरगंज के पार्वती अरगा में दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर आयोजित समारोह में टेंट व खानपान में हुए घोटाले की जांच शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। विभागीय जांच में 13.95 लाख रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग खंड एक के अवर अभियंता ललित कुमार पाठक ने नगर कोतवाली में महेंद्र सिंह टेंट हाउस फर्म झिलाही बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता का कहना है कि दो फरवरी को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आर्द्रभूमि दिवस समारोह को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर की ओर से मनाया गया था। इस पूरे कार्यक्रम में मनकापुर के झिलाही बाजार की महेंद्र सिंह टेंट हाउस नामक फर्म को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीते 29 मार्च को कार्यक्रम के आयोजन में हुए खर्च के सभी मदों को मिलाकर पीडब्ल्यूडी की ओर से 69.30 लाख रुपये का भुगतान फर्म को किया गया जबकि इससे पूर्व पांच मार्च को ही सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर से 19.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। मामले की जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित फर्म की ओर से पूर्व भुगतान छिपाया गया और धोखे से भुगतान कराया गया। छह मदों में 13.95 लाख रुपये भुगतान फर्म ने दोनों विभागों से ले लिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर संबंधित फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से हुआ था कार्यक्रम - स्थानीय सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के विशेष प्रयास से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्वती अरगा आए थे। उस वक्त मुख्यमंत्री ने पार्वती अरगा को लेकर कई योजनाओं की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें