राजकीय आईटीआई, मनकापुर में शुक्रवार को एकदिवसीय रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें एलएनटी, पुखराज, स्टार यूनियन, एक्सडी, डस्की स्टालिन सिस्का इलेक्ट्रिकल स्टारग्रुप, सूर्या कंस्ट्रक्शन, आन्या स्किल, अन्नपूर्णा रिक्रूटमेंट और रव्या वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल थीं। देवीपाटन मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य उपस्थित रहे। सेवायोजन स्टाफ और आईटीआई मनकापुर के स्टाफ भी मौजूद थे। मेले में कुल 398 बेरोजगार युवक व युवतियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 198 बच्चों को कंपनियों द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया।