फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गोंडा। करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका नीलू पत्नी संदीप, निवासी तेलिनपुरवा, पाल्हापुर की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर समय रहते न तो विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाए गए और न ही आवश्यक उपचार किया गया। स्थिति बिगड़ने के बावजूद अस्पताल स्टाफ मौके से गायब हो गया। आरोप यह भी है कि महिला की मौत के बाद औपचारिकता निभाने के लिए ऑक्सीजन लगाकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान महिला के नवजात शिशु की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मां की मौत और बच्चे की नाजुक हालत से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव को सीएचसी वापस लाए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई शिवपाल और पति संदीप ने कहा कि यदि समय पर इलाज मिलता तो नीलू की जान बचाई जा सकती थी। सूचना मिलने पर नगर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव ने महिला को एनीमिया का मरीज बताते हुए कहा कि हालत गंभीर होने पर डॉ. रिमझिम द्वारा रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अस्पताल में पुलिस तैनात है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें