फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परसपुर रियासत के राजमंदिर से भगवान की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी एसओजी टीम

गोंडा जिले की परसपुर रियासत के राजाटोला वार्ड छह में अति प्राचीन राजमंदिर से बुधवार की रात मंदिर के गर्भगृह से चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से राम-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति जिसका वजन करीब प्रत्येक मूर्ति 15 किलो व लंबाई डेढ़ फिट है व एक लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति और एक छोटा सिंहासन चोरी हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे नीलम सिंह पत्नी कुंवर नरेंद्र बहादुर सिंह पूजा करने जब मंदिर में आईं तो देखा ताला टूटा पड़ा है और मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। जबकि मंदिर में अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित हैं। चोरों ने मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र को भी नहीं छुआ। घटना की जानकारी मंदिर के सर्वराकार कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने पुलिस को दी। मौके पर परसपुर थाने की पुलिस, सीओ करनैलगंज, फील्ड युनिट की टीम व एसओजी टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें