गोंडा। जिले में डिजिटल जनगणना का आगाज बृहस्पतिवार से हो गया। पहले चरण में 21 मई तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें लोग घर बैठे मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता ने बताया कि स्वगणना के लिए निर्धारित पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया से लोगों को सुविधा मिलेगी और जनगणना का कार्य अधिक पारदर्शी व तेज गति से पूरा किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी दर्ज करने और समय पर स्वगणना पूरी करने की अपील की है।