गोंडा जिले के कौड़िया के ग्राम पंचायत धर्मपुर के मजरा गोपालजोत में घर के पास खेलते समय सात वर्षीय अभिषेक राजपूत कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। अभिषेक के बाबा स्वामी दयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम की घटना है। कुएं में गिरे बच्चे को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में कक्षा एक का छात्र था। पिता कमलराज शिमला में रहते हैं। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा है। मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाई-बहनों में बीच का था। बड़ी बहन मुस्कान और छोटा भाई नमन है। गांव में हुई इस दर्दनाक घटना से हर किसी की आंखें नम हो गईं।