फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करनैलगंज उपचुनाव: 11 बजे तक सकरौरा में 40% और भैरोनाथपुरम में 25% मतदान

नगर पालिका परिषद करनैलगंज के दो वार्डों में हो रहे उपचुनाव के तहत मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण के अनुसार, सुबह 11 बजे तक वार्ड-16 सकरौरा में करीब 40 प्रतिशत और भैरोनाथपुरम वार्ड में लगभग 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों वार्डों में रिक्त सभासद पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें