फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Gonda: मेगा शिविर में उमड़े उपभोक्ता, तीन दिन तक चलेगा

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कॉरपोरेशन की तरफ से तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। 17 से 19 जुलाई तक देवीपाटन जोन के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में उपभोक्ता खराब मीटर, बिल संशोधन जैसे मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। ओटीएस का लाभ भी देने की योजना है। गोंडा में मुख्य अभियंता कार्यालय पर शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं निस्तारित की जा रही हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से बात कर समस्याएं जानी। अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने भी शिविर का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें