एसआईआर में लगे शिक्षक विपिन कुमार यादव की मौत पर विभिन्न शिक्षक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की।