कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार देर शाम रोडवेज व मेडिकल कॉलेज स्थित रैनबसेरे का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने रैनबसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां मौजूद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 9 रैनबसेरे पूरी तरह से क्रियाशील हैं, जहां कोई भी व्यक्ति अपना पहचान-पत्र दिखाकर निःशुल्क ठहर सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रैनबसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और गर्म पानी जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।