फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे

Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Jul 2026 01:39 PM IST

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान के और करीब पहुंच गई है। सोमवार सुबह 8 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.770 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (106.070 मीटर) से मात्र 0.30 मीटर नीचे है। हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है, लेकिन कुल जल प्रवाह (डिस्चार्ज) में कमी दर्ज की गई है। रविवार रात 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.650 मीटर था, जो सोमवार सुबह बढ़कर 105.770 मीटर हो गया। यानी 12 घंटे में जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। अयोध्या में भी सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 91.690 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 1.04 मीटर नीचे है। यहां भी जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह कुल डिस्चार्ज 1,23,614 क्यूसेक रहा, जबकि रविवार रात यह 1,70,221 क्यूसेक था। यानी जल प्रवाह में करीब 46,607 क्यूसेक की कमी आई है। इसमें गिरिजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21,540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 6,617 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, नवाबगंज इलाके में कटान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों पर लगातार नजर बनाए रखी है। बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें