फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में झालमुड़ी के साथ ‘बंगाल विजय’ का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज

पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने का अनोखा तरीका अपनाया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के एलबीएस चौराहे पर राहगीरों और आम लोगों को झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क किनारे मिलने वाली पारंपरिक बंगाली स्नैक ‘झालमुड़ी’ का स्वाद चखा था, जिसके बाद यह व्यंजन देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। उसी को प्रतीक बनाकर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और लोगों के बीच झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की। राहगीरों ने भी इस अनोखे अंदाज को सराहा और खुशी में शामिल हुए। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जश्न बंगाल की संस्कृति और वहां की पहचान को सम्मान देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें