कटरा बाजार में मंगलवार को जीएसटी की बैठक में भाजपाइयों में विवाद हो गया। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से हुए पथराव में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पथराव की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। शाम करीब चार बजे कटरा विधायक बावन सिंह अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक पहुंचे। उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। उधर, ब्लॉक प्रमुख के समर्थक अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर है।