फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में डंपर की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ में मौत, घर में मचा कोहराम

परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर मंगलवार शाम डंपर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकोहरी निवासी रंजीत मौर्य (32) मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बाबुरास गांव से बिजली वायरिंग का कार्य कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम बेलमत्थर के ककरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें