फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा: मां बोली- गोली मार दो या फांसी पर लटका दो, हमसे नहीं मतलब

गोंडा जिले के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा गांव पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, इसी गांव में पैदा हुई रूखसाना ने शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर पति अनीस की शुक्रवार को हत्या कर दी। शनिवार को रूखसाना की मां शहीदुन निशा ने कहा कि उसे कुछ भी नहीं पता था। उसे गोली मार दो या फांसी पर लटका दो। हमारे दिल में उनके लिए अब कोई जगह नहीं है। नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात बस्ती के परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें