गोंडा जिले के करनैलगंज नगर पालिका प्रशासन ने कटरा बाजार रोड स्थित तहसील के पीछे कई वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की चेतावनी पूर्व में दी जा चुकी थी लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसे नजरअंदाज कर रखा था। नगर पालिका प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच हल्की झड़प व कहासुनी भी देखने को मिली। इस मौके पर तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, नायब तहसीलदार, ईओ सुरभि पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।