घाघरा पुल में आई दरार की मरम्मत से गोंडा लखनऊ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। तीन दिन तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया गया है, जिससे करनैलगंज में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने करनैलगंज के हुजूरपुर बहराइच मोड़ के पास बैरिकेडिंग लगाकर सभी छोटे-बड़े वाहनों को पुल की ओर जाने से रोक दिया है। इससे करनैलगंज में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करनैलगंज से लखनऊ जाने वाले वाहनों को अब बहराइच मार्ग से भेजा जा रहा है। हजूरपुर मोड़ पर पुलिस द्वारा वाहनों को डायवर्ट कर बहराइच होते हुए लखनऊ की ओर रवाना किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों से ही यात्रा करें।