फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश में बिजली से रहें सतर्क, पोल-तारों से बनाएं दूरी; मुख्य अभियंता ने जारी की एडवाइजरी

मानसून के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी लोग विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी खराबी की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दें। मुख्य अभियंता ने बताया कि वर्षा के समय किसी भी विद्युत पोल, स्टे वायर, ट्रांसफॉर्मर, बिजली के तार या टूटे हुए तार को न छुएं और न ही उसके पास जाएं। यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे या किसी पोल में करंट उतरने की आशंका हो तो उस स्थान से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बिजली के पोल और तारों के आसपास खेलने से रोकने की अपील की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि पानी में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। मुख्य अभियंता ने कहा कि किसी भी विद्युत खराबी, टूटे हुए तार या अन्य आपात स्थिति की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दें। इसके अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 8004916771 और 8004916772 पर भी सूचना दी जा सकती है। कर्नलगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए संबंधित बिजलीघरों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें भंभुआ (9151554143), कटरा ग्रामीण (9151554144), कटरा आईपीडीएस (9151554145), दुबहा (9151554146), बालपुर (9151554147), आर्यनगर (9151554148), चंदवतपुर (9151554149), सुभागपुर (9151554150), कर्नलगंज तहसील (9151554151), कर्नलगंज ग्रामीण (9151554152), खरगूपुर आईपीडीएस (9151554153) तथा खरगूपुर ग्रामीण (9151554154) शामिल हैं। मुख्य अभियंता ने कहा कि समय पर दी गई एक सूचना और थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें